दिल्ली सरकार ने प्रतिबंधों के साथ दी रामलीला और दुर्गा पूजा आयोजनों की अनुमति

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के मद्देनज़र 5% या उससे कम संक्रमण दर वाले ज़िलों में ज़िलाधिकारियों की इजाज़त और कुछ प्रतिबंधों के साथ रामलीला और दुर्गा पूजा आयोजनों की अनुमति दी है। इनमें अलग प्रवेश व निकास अनिवार्य होगा और मेला/फूड स्टॉल्स/झूलों/शोभायात्राओं पर रोक रहेगी। बंद स्थानों में 50% क्षमता और अधिकतम 200 लोगों के साथ यह आयोजन हो सकेंगे।