दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक के 3 डॉक्टरों को किया बर्खास्त

दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक के 3 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टरों की सलाह पर कथित तौर पर ‘कफ सिरप’ पीने से 3 बच्चों की मौत के बाद यह कार्रवाई हुई है। इसी बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।