दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए आज एससी के समक्ष रखेगी लॉकडाउन का प्रस्ताव

दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन संबंधी प्रस्ताव सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश कर सकती है। एससी ने शनिवार को दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को 'आपात स्थिति' करार दिया था। वहीं, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के कारण सोमवार से 1 हफ्ते के लिए स्कूलों को बंद कर दिया है।