दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बेमौसम बारिश से क्षतिग्रस्त हुईं फसलों के लिए ₹50,000/हेक्टेयर मुआवज़ा घोषित किया। उन्होंने कहा कि महीने-डेढ़ महीने में ये राशि किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। बकौल केजरीवाल, "बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलें खराब हो गईं...दुखी न हों, आपका यह बेटा आपके साथ है...मैं किसानों का दर्द समझ सकता हूं।"