दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल कोविड-19 से हुए ठीक, लिखा- वापस सेवा में हाज़िर हूं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि वह कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "कोविड-19 से ठीक होकर मैं वापस आपकी सेवा में हाज़िर हूं।" गौरतलब है कि 4 जनवरी (मंगलवार) को केजरीवाल की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी, हल्के लक्षण महसूस होने पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था।