दिल्ली सीएम के आवास की मरम्मत को लेकर एलजी का रिपोर्ट मांगना असंवैधानिक है: आतिशी

दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने रविवार को उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना को पत्र लिखकर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास की मरम्मत को लेकर उनका रिपोर्ट मांगना असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। उन्होंने लिखा, "हमें उम्मीद है कि आप निर्वाचित सरकार को अपने कार्यों के संबंध में एक बार फिर से अदालत का दरवाज़ा खटखटाने के लिए मजबूर नहीं करेंगे।"

Load More