दिल्ली सीएम के लिए मेट्रो परिसर में धमकियां लिखने वाले शख्स ने यूपी में बैंक के दफ्तर में लगाई आग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए मेट्रो परिसर में जान से मारने की धमकियां लिखने वाले शख्स ने बुधवार को बरेली (यूपी) में बैंक ऑफ बड़ौदा के अंचल कार्यालय में जनरल मैनेजर के केबिन में आग लगा दी। शख्स इसी बैंक का निलंबित कर्मी है। बैंक से भागकर आरोपी ने सीडीओ ऑफिस में भी आग लगाने की कोशिश की।