दिल्ली से गिरफ्तार किया गया खुद को सीबीआई का संयुक्त निदेशक बताने वाला बहरूपिया

सीबीआई ने दिल्ली से कोव्वी रेड्डी श्रीनिवास नामक बहरूपिये को गिरफ्तार किया है जो खुद को कथित तौर पर सीबीआई का संयुक्त निदेशक बता रहा था। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनिवास ने तमिलनाडु भवन में लोगों से मिलकर कथित तौर पर महंगे तोहफे मांगे थे। बकौल अधिकारी, श्रीनिवास ने कहा था कि तोहफे सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाएंगे।