दिल्ली से पटना जा रही मगध एक्सप्रेस के डिब्बे में शॉर्ट सर्किट के बाद उठा धुंआ

बिहार के बिहटा के पास गुरुवार को नई दिल्ली से पटना जा रही मगध एक्सप्रेस के एक कोच में शॉर्ट सर्किट के बाद धुंआ उठने लगा। घटना को लेकर बिहटा स्टेशन के प्रबंधक रामबाबू सिंह ने कहा, "आग लगने जैसा कुछ नहीं था सिर्फ धुंआ नज़र आ रहा था...कोई नुकसान नहीं हुआ है।"