दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर बुधवार सुबह 30-वर्षीय कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि हाईकोर्ट के गेट नंबर 3 पर तैनात कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई थी। बकौल पुलिस, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और जांच जारी है।