दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को हफ्ते में एक बार पत्नी से मिलने की दी इजाज़त

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें हफ्ते में एक बार अपनी पत्नी से मिलने की इजाज़त दे दी। कोर्ट ने सिसोदिया की ज़मानत की मांग पर ईडी और सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। सिसोदिया ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।