दिल्ली हाईकोर्ट ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 को स्थगित करने की याचिका की खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को कोविड-19 के बढ़ते खतरे के कारण सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 को स्थगित करने वाली याचिका रद्द कर दी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से पेश हुए वकील ने बेंच को बताया, "परीक्षा बीते साल अक्टूबर/नवंबर में आयोजित की जानी थी। इसे पहले ही देरी से आयोजित किया जा रहा है।''