दिल्ली हाईकोर्ट ने सीएम केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ के मामले में 8 लोगों को दी ज़मानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पिछले महीने हुए प्रदर्शन और तोड़फोड़ से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए गए 8 लोगों को ज़मानत दे दी है। अदालत ने कहा कि आरोपी 14 दिन से हिरासत में हैं और अभी तक एकत्रित किए गए दस्तावेज़ ऐसी प्रकृति के हैं, जिनसे वे छेड़छाड़ नहीं कर सकते।