inshorts

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीसीआई की जांच के खिलाफ वॉट्सऐप व फेसबुक की याचिका को किया खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी (2021) पर जांच जारी रखने की मंज़ूरी देते हुए इसके खिलाफ दायर वॉट्सऐप व फेसबुक (मेटा) की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। बकौल कोर्ट, याचिकाओं में दम नहीं है। दरअसल, सीसीआई ने 2021 में जांच के आदेश देते हुए कहा था कि प्राइवेसी पॉलिसीज़ पारदर्शी नहीं हैं।