दिल्ली हिंसा के आरोपी ने कोर्ट में जाते वक्त की 'पुष्पा' फिल्म के हाथ वाले स्टेप की नकल

जहांगीरपुरी (दिल्ली) में हुई हिंसा के एक आरोपी ने रोहिणी कोर्ट में पेशी के लिए जाते वक्त अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा' के हाथ वाले स्टेप की नकल की। सामने आए वीडियो में आरोपी अंसार हंसता हुआ नज़र आ रहा है। गौरतलब है कि हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी में हिंसा भड़क गई थी जिसमें कई पुलिसवाले घायल हुए थे।