सरकारी गैस आपूर्ति कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी के दाम में ₹4.25/स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) की वृद्धि की है। दिल्ली में पीएनजी की कीमत गुरुवार को प्रति एससीएम ₹45.86, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाज़ियाबाद में ₹45.96, मुज़फ्फरनगर, मेरठ व शामली में ₹49.47, गुरुग्राम में ₹44.06 और करनाल व रेवाड़ी में ₹44.67 हो गई।