दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे 2-वर्षों में बना देंगे, यात्रा समय घटकर होगा 6-घंटे: गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि ₹27,000 करोड़ की लागत से बन रहे दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे का काम 2-वर्षों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे दिल्ली-कटरा (जम्मू-कश्मीर) के बीच दूरी 727-किलोमीटर से घटकर 572-किलोमीटर रह जाएगी और दिल्ली-अमृतसर व दिल्ली-कटरा के बीच यात्रा समय घटकर क्रमश: 4-घंटे व 6-घंटे रह जाएगा।