inshorts

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से केंद्र को मिलेगा ₹1,000 करोड़ का मासिक राजस्व: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टोल से केंद्र सरकार को हर महीने ₹1,000- ₹1,500 करोड़ का राजस्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में एनएचएआई की सालाना टोल आय ₹40,000 करोड़ से बढ़कर ₹1.40 लाख करोड़ हो जाएगी। बकौल गडकरी, एनएचएआई 'सोने की खान' है जो कभी कर्ज़ के जाल में नहीं फंसेगी।