दिल्ली-श्रीनगर विस्तारा फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हुई सुरक्षित लैंड

दिल्ली से श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) जा रही विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद एयरलाइन और सुरक्षाबलों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और फ्लाइट दोपहर लगभग 12:10 बजे श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड हुई। फ्लाइट में 177 यात्री और एक नवजात सवार था और तलाशी के बाद फ्लाइट में कुछ नहीं मिला।

Load More