दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,796 नए मामले सामने आए हैं जो गुरुवार को आए 1,313 मामलों के मुकाबले 36% की बढ़ोतरी है। दिल्ली में पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 2.44% हो गया जबकि गुरुवार को पॉज़िटिविटी रेट 1.73% था। राजधानी में अब संक्रमण के 4,410 ऐक्टिव केस हैं जबकि दोनों ही दिन किसी मरीज़ की मौत नहीं हुई।