दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की अस्थियां मंगलवार को काशी (उत्तर प्रदेश) के गंगा में प्रवाहित कर दी गईं। लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ रीति-रिवाज और पंरपराओं के अनुसार अस्थि कलश को गंगा में प्रवाहित किया। गौरतलब है, लता मंगेशकर का लंबी बीमारी के बाद 6 फरवरी को निधन हो गया था।