महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन के बाद उनके जीवन के प्रत्येक वर्ष के सम्मान में शुक्रवार को यूके के कई हिस्सों में 96 तोपों की सलामी दी गई जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। महारानी का स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल में गुरुवार को निधन हो गया था। दिवंगत महारानी के बेटे चार्ल्स नए शासक और उनकी पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट बनी हैं।