उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि मैनपुरी स्थित सैनिक स्कूल अब दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया कि 'मां भारती के अमर सपूत' सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह नामकरण किया गया। 8-दिसंबर को हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस का निधन हुआ था।