दिवालिया घोषित हो चुके क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स के पूर्व सीईओ सैम बैंकमैन-फ्रीड को अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर बहामास में गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों देश बैंकमैन-फ्रीड के खिलाफ अपराधिक मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले महीने सैम ने सीईओ पद से इस्तीफा दिया था।