दिशा सालियान केस में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बेटे नितेश राणे के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुबंई पुलिस ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे नितेश राणे के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है, नारायण राणे ने कहा था कि सालियान के साथ सामूहिक बलात्कार और फिर उनकी हत्या की गई थी।