राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया है, "दिसंबर-2023 तक गर्भगृह में भगवान के दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे।" उन्होंने बताया, "नींव के लिए भूमि मज़बूत करने का काम सितंबर में पूरा हो गया...इसके ऊपर नींव के दूसरे चरण का काम नवंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरा हो जाएगा...इसके बाद मंदिर का फर्श बनाने का काम शुरू होगा।"