inshorts

दिसंबर के अंत तक एअर इंडिया का विनिवेश पूरा करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैंः अधिकारी

नागर विमानन सचिव राजीव बंसल ने कहा है कि सरकार दिसंबर के आखिर तक एअर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया पूरी करने की हरसंभव कोशिश कर रही है। टाटा संस ने ₹18,000 करोड़ में एअर इंडिया की बोली हासिल की थी। इसके बाद टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने कहा था, "वेलकम बैक एअर इंडिया!"