दिसंबर के आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए दावेदारों का हुआ ऐलान

आईसीसी ने दिसंबर-2021 के लिए मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के दावेदारों की घोषणा की है जिनमें भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल, न्यूज़ीलैंड के स्पिनर एजाज़ पटेल और ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क शामिल हैं। एजाज़ ने भारत के खिलाफ हालिया टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10-विकेट झटके थे जबकि मयंक ने पिछले महीने 2 टेस्ट में 276-रन बनाए।