तमिलनाडु बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में दिहाड़ी मज़दूर की बेटी एस. नंदिनी ने 100% अंक हासिल कर टॉप किया है और उनके विषयों में तमिल, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, अकाउंटेंसी और कंप्यूटर ऐप्लिकेशन शामिल हैं। नंदिनी ने कहा कि वह एक ऑडिटर बनना चाहती हैं। इस परीक्षा के परिणाम सोमवार को जारी किए गए थे।