दिहाड़ी मज़दूर ने गोवा में विकलांग बेटी को खाना खिलाने के लिए विकसित किया रोबोट, हुई तारीफ

गोवा में 14-वर्षीय विकलांग बेटी को खाना खिलाने के लिए बिना किसी टेक्निकल ट्रेनिंग के 'मां रोबोट' विकसित करने वाले बिपिन कदम नामक दिहाड़ी मज़दूर की राज्य सरकार ने तारीफ की है। रोबोट पर और काम करने के लिए कदम को आर्थिक सहायता दी जाएगी। बीमार पत्नी के बिस्तर से नहीं उठ पाने के चलते उन्होंने यह रोबोट विकसित किया।