2022 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाज़े गए लोक गायक दर्शनम मोगुलैया हाल ही में हैदराबाद में एक निर्माण स्थल पर दिहाड़ी मज़दूरी करते दिखे। टीओआई के मुताबिक, दर्शनम ने कहा है कि पद्मश्री मिलने के बाद तेलंगाना सरकार से मिले ₹1 करोड़ उनके परिवार की ज़रूरतों पर खर्च हो गए। उन्हें संगीत वाद्ययंत्र 'किन्नेरा' बनाने के लिए पद्मश्री मिला था।