दीप सिद्धू की कार से शराब की बोतल मिली है, उनकी महिला मित्र अब खतरे से बाहर हैं: पुलिस
सोनीपत के एसपी राहुल शर्मा ने हरियाणा में सड़क हादसे में दीप सिद्धू की मौत को लेकर बताया है कि पुलिस को अभिनेता की कार से आधी से ज़्यादा भरी शराब की एक बोतल मिली है। दीप के साथ कार में मौजूद उनकी महिला मित्र रीना राय एक अस्पताल में भर्ती हैं। बकौल एसपी, राय अब खतरे से बाहर हैं।