न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20I में ऐडम मिलने द्वारा डाले गए अंतिम ओवर में दीपक चाहर के 95 मीटर लंबे छक्के के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिऐक्शन वायरल हो गया है। ड्रेसिंग रूम में बैठे रोहित सैल्यूट करते दिखे। गौरतलब है, चाहर ने आखिरी ओवर में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से कुल 19 रन बनाए।