हरारे में तीसरे वनडे में ज़िम्बाब्वे की पारी की शुरुआत में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर द्वारा ज़िम्बाब्वे के ओपनर इनोसेंट काइआ को 'मांकड' करने का वीडियो वायरल हो गया है। चाहर ने अपने रन-अप के दौरान बेल्स हटाईं और इस दौरान इनोसेंट क्रीज़ से बाहर थे। हालांकि, चाहर ने अपील नहीं की और वह इनोसेंट को 'चेतावनी' देते दिखे।