बल्लेबाज़ दीपक हुड्डा पुरुष टी20I क्रिकेट इतिहास में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। 27-वर्षीय हुड्डा ने मंगलवार को अपनी तीसरी टी20I पारी में आयरलैंड के खिलाफ 55 गेंदों पर अपना पहला टी20I शतक बनाया। गौरतलब है कि सुरेश रैना, रोहित शर्मा और के.एल. राहुल टी20I क्रिकेट में शतक लगाने वाले अन्य तीन भारतीय हैं।