दीप्ति द्वारा मांकड आउट की गईं इंग्लिश खिलाड़ी ने घरेलू मैच में की 'मांकडिंग' की कोशिश

शनिवार को लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में भारत की दीप्ति शर्मा द्वारा मांकड आउट होने वाली इंग्लिश ऑल-राउंडर चार्ली डीन ने रविवार को एक घरेलू मैच में 'मांकडिंग' की कोशिश की। वीडियो में दिख रहा है कि डीन रन-अप के दौरान रुकीं और नॉन-स्ट्राइकर छोर की बल्लेबाज़ को रन-आउट करने के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन फिर उन्होंने गिल्लियां नहीं गिराईं।