दीप्ति शर्मा के मांकड आउट करने के बाद रोने लगीं इंग्लिश खिलाड़ी, वीडियो हुआ वायरल
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा द्वारा इंग्लैंड की बल्लेबाज़ चार्ली डीन को तीसरे वनडे मैच में मांकड आउट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दीप्ति अपने रन-अप के दौरान चार्ली के क्रीज़ से बाहर निकलने के बाद उन्हें मांकड आउट करती हुई और इसके बाद चार्ली रोती हुई दिख रही हैं। भारत ने इंग्लैंड को 16-रन से हराया।