दुकानदार ने यूपी में नाबालिग का किया रेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में 16-वर्षीय किशोरी से रेप के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के घरवालों ने पुलिस को बताया कि बेटी दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी तभी यह घटना हुई। परिवार का आरोप है कि दुकानदार ने घटना का वीडियो बनाया और वायरल करने के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।