देश में ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच कारोबारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि सीएआईटी ने 40,000 ट्रेड असोसिएशन से दुकानों में 'नो वैक्सीन-नो सेल' नीति का पालन करने की अपील की है। वहीं, ट्रेड असोसिएशन से मास्क न लगाने वालों को सामान नहीं बेचने को भी कहा गया है।