भारतीय धावक दुती चंद ने अपनी गर्लफ्रेंड मोनालिसा के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन लिखा, "लव इज़ लव।" उनके पोस्ट पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "आपको बहुत सारा प्यार।" तस्वीरें एक शादी समारोह की हैं जिसमें दोनों शामिल हुए थे। गौरतलब है, दुती ने 2019 में खुलासा किया था कि वह समलैंगिक रिश्ते में हैं।