inshorts

दुनिया का सबसे बड़ा मिथक: 'मीट खाए बिना आप मस्क्युलर नहीं हो सकते' कमेंट पर कोहली

एक इंस्टाग्राम यूज़र ने विराट कोहली द्वारा शेयर किए गए उनके वर्कआउट के वीडियो पर उनकी तारीफ करते हुए लिखा, "और तब लोग कहते हैं कि मीट खाए बिना आप मस्क्युलर नहीं हो सकते।" कमेंट से सहमत होते हुए कोहली ने जवाब दिया, "यह दुनिया का सबसे बड़ा मिथक है।" कोहली ने पिछले साल बताया था कि वह शाकाहारी हैं।