बकौल ब्लूमबर्ग, मेटा दुनिया की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची से बाहर हो गई और अब $565.4 अरब पूंजीकरण के साथ 11वीं मूल्यवान कंपनी है। एप्पल ($2.8 ट्रिलियन), माइक्रोसॉफ्ट ($2.2 ट्रिलियन), अरामको ($2 ट्रिलियन), अल्फाबेट ($1.8 ट्रिलियन), एमेज़ॉन ($1.6 ट्रिलियन), टेस्ला ($905.7 अरब), बर्कशायर हैथवे ($700.6 अरब), एनवीडिया ($613 अरब), टीएसएमसी ($600.3 अरब) और टेंसेंट टॉप-10 मूल्यवान कंपनी हैं।