'दुनिया की पहली' गर्भवती ममी का चेहरा वैज्ञानिकों ने किया रीक्रिएट
वैज्ञानिकों ने 'दुनिया की पहली' गर्भवती ममी के चेहरे को 2डी और 3डी तकनीक से रीक्रिएट किया है। माना जाता है कि 'द मिस्ट्री लेडी' कही जाने वाली इस ममी की मौत गर्भावस्था के 28वें हफ्ते में 20-30 साल की उम्र में हो गई थी। 1826 में मिस्र में खोजी गई इस ममी को पोलैंड ले जाया गया था।