दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन को डब्ल्यूएचओ से मिली व्यापक इस्तेमाल की मंज़ूरी
डब्ल्यूएचओ ने सब-सहारा अफ्रीका और अन्य क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर बच्चों को दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन 'Mosquirix' लगाने की सिफारिश की है। 2019 से 3 देशों में इसका पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा था जिसमें पाया गया कि इससे मलेरिया के मामलों में 40% कमी आई। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने इसे 'विज्ञान की बड़ी सफलता' बताया।