दुनिया की लगभग 90% आबादी में अब कोविड-19 के लिए थोड़ी प्रतिरोधक क्षमता है: डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को कहा कि पहले से संक्रमित या टीकाकरण होने के चलते दुनिया की लगभग 90% आबादी में अब कोविड-19 के लिए थोड़ी प्रतिरक्षा आ गई है। डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के नए वैरिएंट की चेतावनी दी है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने कहा, "हम जल्द यह कह सकेंगे कि महामारी का आपातकालीन चरण खत्म हो गया है।"