दुनिया की सबसे उम्रदराज़ जीवित शख्सियत काने तनाका ने जापान के नर्सिंग होम में 2 जनवरी 2022 को अपना 119वां जन्मदिन मनाया। काने का जन्म समय से पहले 2 जनवरी 1903 को हुआ था। दुनिया की अब तक की सबसे उम्रदराज़ शख्सियत फ्रांस की जान लुइस कालमेंट थीं जिनका निधन 122 साल और 164 दिन की उम्र में हुआ था।