दुनिया की सबसे बड़ी चॉकलेट फैक्ट्री में मिला सामनैला बैक्टीरिया, प्रोडक्शन रोका गया

बेल्जियम के वीज़ में बेल्जियन-स्विस चॉकलेट निर्माता बैरी कैलीबाउट द्वारा चलाई जा रही दुनिया की सबसे बड़ी चॉकलेट फैक्ट्री में सामनैला बैक्टीरिया मिला है। एहतियात के तौर पर प्रोडक्शन रोक दिया गया है और 25 जून के बाद बनाए गए सभी प्रोडक्ट्स ब्लॉक कर दिए गए हैं। गुणवत्ता विशेषज्ञों ने लेसिथिन को कंटैमिनेशन के स्रोत के रूप में पहचाना है।