दुनिया की सबसे शक्तिशाली रेडियो टेलिस्कोप ऑब्ज़र्वेटरी का निर्माण कार्य ऑस्ट्रेलिया में शुरू
दुनिया की सबसे शक्तिशाली रेडियो टेलिस्कोप ऑब्ज़र्वेटरी 'द स्क्वायर किलोमीटर अरै' (एसकेएओ) के ऑस्ट्रेलिया वाले हिस्से का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत ऑस्ट्रेलिया में 1.3 लाख से ज़्यादा क्रिसमस ट्री की तरह दिखने वाले ऐंटीना और दक्षिण अफ्रीका में 200 डिश लगेंगे। वैज्ञानिकों को इससे ब्रह्मांड का इतिहास जानने और डार्क एनर्जी के विश्लेषण में मदद मिलेगी।