ब्लूमबर्ग के मुताबिक, दुनिया के 25 सबसे अमीर परिवारों की संपत्ति बीते 1 साल में संयुक्त तौर पर 22% ($312 अरब) बढ़ी और अब उनकी कुल संपत्ति $1.7 लाख करोड़ के बराबर हो गई है। वॉलमार्ट के 'वॉल्टन परिवार' की संपत्ति ($238.2 अरब) दुनिया के दो सबसे अमीर व्यक्तियों (जेफ बेज़ोस और एलन मस्क) की व्यक्तिगत संपत्ति से ज़्यादा है।