दुनिया के किन शहरों में रहते हैं सर्वाधिक मिलियनेयर?

हेनली ऐंड पार्टनर्स ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक मिलियनेयर न्यूयॉर्क (करीब 3.5 लाख) में रहते हैं। इसके बाद टोक्यो (3 लाख+ मिलियनेयर) और सैन फ्रैंसिस्को बे एरिया (2.76 लाख मिलियनेयर) क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में लंदन, सिंगापुर, लॉस ऐंजिलिस ऐंड मैलिबू, शिकागो, ह्यूस्टन, बीजिंग और शांघाई शीर्ष 10 में शामिल हैं।